Showing posts with label 1 Nov 09. Show all posts
Showing posts with label 1 Nov 09. Show all posts

Wednesday, March 3, 2010

मैं तुमसे कह देती....

मुझे यह हक तो नहीं पूछूं तुमसे सवाल ऐसे
क्या तुम्हे हर एक तब मेरा ख्याल आता है?
कि जब मुझको तुम्हारी याद आये?

क्या मेरी आवाज़ से दिन बदला हुआ लगता है?
क्या मुझसे मिले बिना मन अधूरा होता है?
तुम्हे कितने पल, कितने अहसास याद हैं मेरे?
कौनसा चहरा मेरा तुमको हंसा जाता है?
कौनसी याद हलके से तड़पा देती है?

मुझे यह हक तो नहीं पूछूं तुमसे सवाल ऐसे
क्या तुम्हे हर एक तब मेरा ख्याल आता है?
कि जब मुझको तुम्हारी याद आये?

मैं कल को न सोचूँ और आज भर जी लूं मैं अगर..
तो मुझे तुमसे बहुत प्यार है, बहुत सारा
जो यह कल होता ही नहीं बीच अपने
मैं तुमसे कह देती, मैं तुमसे कह देती, मैं तुमसे कह देती....

सच?

मेरा मन फट पड़ेगा - उमड़ के दौड़ के जब प्यार मेरी ना सुनगा
मैं कब तक अपने दिल को बहाना दर दूँगी बहाना
यह सच है मैं नहीं चाहती हूँ तुमको
यह भी है सच कि मुझको प्यार तो है

मेरे बचपन के गीतों में तो देखो तुम नहीं हो
अगर यह प्यार है तो इस तरह मुझसे कभी पहले - मिला ही है नहीं यह
वोह सब जिसको मैं प्यार कहती हूँ -
यह वह तो नहीं है

मेरी आँखों में हो फिर भी क्यों तुम चाव्बीसों घंटे ?
यूँ आधा सा समय तो सोच के तुमको - मैं तुम पर और खुद पर - होती हूँ खफा ही
यह सोचा करती हूँ किस किस तरह, सही नहीं हम
मेरी आँखों में हो फिर भी क्यों तुम चाव्बीसों घंटे ?

मुझे ना पता है ना खबर है कि क्या सिला है
किसी ने उड़ के हवा से कुछ भी तो कहा नहीं इस बार...
मैं तुमको कैसे कह दूं, क्या कहूं तुमको बताओ?
यह सच है मैं नहीं चाहती हूँ तुमको
.
.
.
यह भी है सच कि मुझको प्यार तो है!