Showing posts with label S. Show all posts
Showing posts with label S. Show all posts

Monday, March 8, 2010

तू मिला था मिली थी वो जन्नत मुझे

तूने कहा था मुझसे
मैं वोह हूँ, जो सारी दुनिया को छोड़ के आ जाउंगी
तू आ जाये तो आज भी मैं छोड़ दूं दुनिया सारी...

कोई प्यार ऐसा नहीं होता कि इतना पूरा लगे
ज़मीं और आसमा मिल के एक होने लगें
कहते हैं वहां शायद, सब सपने सच हो जाते हैं
तू भूल गयी, बहती नदी और उसके पास, घर अपना...

तेरी हंसी में अब भी खो सकती हूँ मैं
तेरी बे-बात बातें सौ जनम तक सुन सकती हूँ
रोज़ गा सकती हूँ मैं तेरे लिए, आधी रात की इस जिद पर
'मुझे गाना सुना; अभी सुना; सुना ना..'

तेरे हाथों का स्पर्श, अब भी याद है मुझको
तेरी आँखों से कही हर एक बात... बे-शब्द कहाँ?
कोई मंज़र था अगर, जब मैं सचमुच जीना चाहती थी...
तेरे साथ था...

तूने कहा था मुझसे
मैं वोह हूँ, जो सारी दुनिया को छोड़ के आ जाउंगी
तू आ जाये तो आज भी मैं छोड़ दूं दुनिया सारी...

तू मिला था मिली थी वो जन्नत मुझे...

हर बारिश बतानी है मुझे

किसी ने मुझे कहा था कभी
"मैं तो वह हूँ कि हर बारिश बतानी होती है मुझे"
और मुझे लगा था, कि हर बारिश सुननी है - तू बता, मैं सुनती हूँ..

मेरा हाल भी कुछ ऐसा ही है
कि हर बारिश बतानी है मुझे
हाँ तू वोह नहीं, जिसे सुननी हो हर बारिश मेरी..
पर मेरा हाल कुछ ऐसा ही है

मैं जानती हूँ जहाँ जवाब ढूँढने को चलूंगी वहां
सवाल उठते जायेंगे
मैं जानती हूँ इस बारे मैं, खुद तक से नहीं की जा सकती बातें
या फिर ऐसा है, कि बस बातें ही की जा सकती हैं

कभी मन चाहता है, तेज़ बारिश हो और
तू भी बहे मेरी तरह, मेरे साथ, बिलकुल बेफिकर
यह अहसास तुझे जुदा है, छुए तुझे और छू के फिर,
कुछ बावरा सा कर दे यह
मैं जहाँ हूँ तू वहां हो, उतनी किसी ऊंचाई पर,
और खुद से बिलकुल जुड़ा भी
और मुझसे भी जुड़ा हुआ..
यह अहसास
तुझे जुदा है....

और फिर संभल जाता है मन
मैं अपने ही हिचकोलों में, तुझको कहीं डुबो न दूं,
फिर, चुप ही हो जाता है मन..

पर हाल कुछ ऐसा ही है
कि हर बारिश बतानी है मुझे
हर बारिश बतानी है मुझे

Wednesday, March 3, 2010

Loving too much? Part 1

Is there such a thing? Loving too much?
This one is not for anyone in particular, though I know several people who can fight with me over its meaning... all I can say to them is... get rid of your chains, and feel... just feel... be brave and feel...

There is only one person in my life who knew this the way I do... the most beautiful person in my life.. even if the most cruel too... the most beautiful...

प्यार तो बस है वही
ठहराव में भी जो बहे
साँसों में घुलता ख्वाब है
हर सांस में, हर सांस में

यह बदिशें कैसी हैं कि
होगा अगर तो हो होगा यूँ
कि प्यार है तो यह करो, ऐसे करो, ऐसे कहो

आँखें छिपा पाती हैं क्या?
हवाओं में जो बह रहा
उसको रुका पाती हैं क्या?

महसूस करने पर अगर
अपनी ही तुम दीवारों की
सौ बंदिशें रख दोगे तो, फिर प्यार क्या कर पाओगे?
जीना तो सीख लोगे पर
मर के उबर न पाओगे...

तुम सोच लो, तुम हो कहाँ
रुकना कहाँ जाना कहाँ
वो जिसको मुझसे प्यार हो
उसको तो बहना आएगा...