Showing posts with label sk. Show all posts
Showing posts with label sk. Show all posts

Monday, April 19, 2010

थक गयी हूँ...........

ऐसा लगता है शब्द बंध गए हैं
मैं अब कुछ कह नहीं पाउंगी जैसे
मेरे चुप पड़ जाने से क्या कुछ कहोगे तुम
क्या यह अहसास भर होगा की चुप हूँ मैं?

मैं नहीं जानती की अब किसपर विश्वास है मुझे
और मैं दुनिया की नहीं कह रही
खुद की बात कर रही हूँ
मैं खुद से थक गयी हूँ
और खुद से थक के - तुमसे
कहीं दूर चली जाना चाहती हूँ
क्योंकि जाने अनजाने, मानते, न भी मानते हुए
उम्मीद तो तुमसे ही बंधी है न?

प्यार बस प्यार क्यों नहीं हो सकता?
सच्चाई की ज़मीन पे नापा जाये ज़रूरी क्यों है?
और यह सच्चाई होती क्या है?
आज भर की लडाई तो नहीं ही है
कितने जनम और लड़ना होगा?
मैं थक गयी हूँ...

यकीं मनो तो खफा हूँ तुमसे आज
और इसमें हक कुछ नहीं कर सकता
बस यह होगा की तुम्हे बताया नहीं जायेगा
पर कायनात को पता है
रात को पता है
किसी दिशा तुम्हे पता लग ही जायेगा

और अगर एक आज मैं विश्वास करना छोड़ दूं
कल तक कायनात ख़तम हो जाएगी
मैं आखिरी हूँ जिससे विश्वास था
और अब शायद नहीं होगा...

जाओ
कुछ मत कहो..
और मैं लिखना छोड़ देती हूँ
वैसे भी -

थक गयी हूँ...........

Thursday, April 8, 2010

A Relationship in my Head

I am living a relationship in my head
And I am scared how it will fair
when face to face with reality
If it is ever that is
face to face
with reality

And then I think if anyone anywhere
lives anything "outside" their head?
If the couple that fights lives 'reality'?
If the couple that loves - lives 'reality'?

What is real for me is in my head
I can touch it, feel it, smell it there
I can talk to it and it talks back to me sometimes

And if I try and walk away
from this relationship in my head
I feel lonely!

My dear Void
Talk back to me
from a voice 'outside'
acknowledge and validate
my existence
my love?

My dear Void
Talk back to me
Talk back to me
Talk back to me......

Sunday, March 21, 2010

The same universe

(Somewhere)
It is peaceful.
You and I are a part of the same universe and merge in the same universe
You and I are therefore not separate.
I do not need to reach out to you and you do not need to find me.
We exist in the same being,
take the same breath
breathe the same life.

Somewhere there is the feeling of a twinge,
a sudden sharp pain, except, that it is neither sudden nor sharp.
I acknowledge it, but I cannot assign meaning to it.
I realize it is the pain of stepping 'out'
of the collective consciousness.
It is the pain of 'need' and 'want' and 'do not have'
It is the pain of 'cannot love' or 'cannot be loved' or both

(Inside, it was just love -
You and I were a part of the same universe
and merged in the same universe.)

मुझसे लकीर नहीं बन रही

यह क्या जी रही हूँ मैं?

एक ख्याल के सच होने के लिए
लड़ते लड़ते थक गयी थी
सोच रही थी बस अब थकान ही है
लडाई ख़त्म हो चली है
कि मुझमे लड़ने की,
विश्वास करने की, और प्यार..
क्षमता ख़त्म हो चली है

यह कहाँ से आ गए तुम?

मैं परियों में और जादू में विश्वास करती हूँ
महसूस होती है मुझे जमीन, आसमान, हवा, बारिश और धड़कने
गानों में, शब्दों में, और दुनिया बदल जाने में
दुनिया बदल पाने में भी, विश्वास है मुझे
टूटता बिखरता सा दीखता है अभी लेकिन
इस विश्वास को सालों जिया है मैंने

मगर तुम?

आसमान में घुमते किसी गृह से प्यार हो गया है मुझे
और मेरे पास कोई अंतरिक्ष यान नहीं
वैसा वाला तो शायाद बना भी नहीं
क्या करूं मगर?
तुम्हे देखते, महसूस करते, जीते हुए,
मुझे याद ही नहीं रहता की तुम
आसमान में घूमता कोई गृह हो, या उससे भी दूर कोई तारा
और मैं पृथ्वी पर बंधी इंसान भर हूँ
तुम कभी अपना यान लेकर यहाँ पहुंचे भी
तो अनगिनत चहरों में मेरा चहरा पहचानोगे कैसे?
ढूँढोगे कैसे मुझे?

विश्वास?
अब से पहले इतना मुश्किल नहीं था
परियों में और जादू में, जमीन, आसमान, हवा, बारिश और धडकनों में
गानों में, शब्दों में, और दुनिया बदल जाने में
दुनिया बदल पाने में
विश्वास
इतना मुश्किल नहीं था...

मैं जानती हूँ की बस सिर्फ केवल विश्वास की सुनहरा धागा पकड़ कर
तुम मुझ तक पहुच सकते हो
तुम जब आओगे, तुम्हारी नज़रें बस यह एक पतली सी डोर ढूँढ रही होगी
आसमान में खिंची यह एक लकीर

और मुझसे यह लकीर ही नहीं बन रही
और मुझसे यह लकीर ही नहीं बन रही....

Saturday, March 13, 2010

रेत का दाना

ज़िन्दगी और मौत - कभी सोचो
खाली पलों को
किनारे पे खड़े हो कर देखो
बह रही है नदी..
ज़िन्दगी

कभी खाली पलों में
भरा होता है इतना
कि लगता है भर के लम्हों को कुछ मन
खाली हो
लोगों से भरे कमरे अच्छे लगते हैं - और शांत
और खामोशी का शोर सहा नहीं जाता
ख्यालों कि भीड़ आती है लेकिन
कोई एक जो बात करे खुद से
बस वह ख्याल नहीं आता

हमेशा बह के पहुँचो या तैर के,
यह ज़रूरी नहीं है
कभी किनारों पे खड़े होकर
एक टक एक जगह
ज़िन्दगी
बह रही है

तुम्हे तो पता है यह
सांस लो
खुशबू है
आँखें बंद करो
रेत का हर दाना छूने लायक है, जीने लायक है...
क्या पता वह खाली या भरा लम्हा जो आज समझ नहीं आ रहा
कल याद आये...

Monday, March 8, 2010

१४० अक्षरों का रिश्ता..

सोचो अनजाने रिश्ते
अनजान लोगों के बीच बंधे कुछ शब्द
और तरसता हुआ कोई अहसास
अपनेपन की गुंजाईश है भी या नहीं
क्या हम दोस्त हैं?
और नहीं तो क्या अजीब सा है यह, जो भी है?

तुम मुझे दोस्त ही लगते हो
तुम मुझे जानते तक नहीं!

मेरा दिन तुम्हारे लिखे
१४० अक्षर ढूँढता है
नामों की अनगिनत भीड़ मे क्या तुम
पहचानते हो मेरा नाम तक ?

१४० अक्षर...
तम्हारी फ़िक्र होती है
तुम्हारा चहरा पढ़ती हूँ
और तुम्हारे शब्दों में ढूँढती हूँ कभी
तुम्हारे अहसास
वह जो कह रहे हो
और वह, जो नहीं...

कोई ज़रुरत नहीं है मुझे यह करने की
तुम्हारा और मेरा, कुछ नहीं है
१४० अक्षर... रिश्ता नहीं होते

फिर भी
और भले ही यह समय बीत जाए तब भी
मुझे तुम्हारी परवाह है
उसकी नहीं जो शानदार और दुनिया से बड़ा है
तुम्हारी

तुम मुझे दोस्त ही लगते हो
तुम मुझे जानते तक नहीं!...

क्यों?

The 29th Birthday

This is a day late and it is meant for SK. I had a bad day yesterday, an especially bad one and then late at night I went on twitter and I saw a 'tweet' on miracles by him...

So its with a 'thank you' that I wish him...

The 29th Birthday

I did not think 30
was any more than a number
and I still think that it is so
because I make it so,
At 29, I was still young
At 31 suddenly, I feel old!

I was hopeful still,
and in every madness - sanity prevailed,
I was never ‘still’
And when moments stopped - Dreams sailed on…

My friends who are 40 or more often said
in 10 years or so you will know
they are all people who have stopped believing you know,
and I didn’t fear it at all somehow
after all what could change if a number did
I will still be me
and so if I fall and when I fall
I’ll get up, wont it be?
I blocked the thought and pitied them
and I told myself its fine
this loss of hope and dream and all
will never ever be mine

The saddest is the belief in love
I took it so for granted
yes people come and people go
and they are never what you wanted
but the belief stayed as did the hope
of not the right person, but faith per se
that love is more than fantasy and gimmick and that
love per se, will not betray

My dearest, I feel foolish so
childlike and immature
and yet ‘common sense’ was ‘cynicism’
and I was the last one ‘sure!’

In between my fingers and palm
I hold a little light
And touched with faith, you know it can
still shine very bright
I give you this and hope and dreams
and I wish for you they shine
And with all the faith and love I hope
You are forever, twenty-nine.