ख़ामोशी किससे बाटूँ
किसी ने पुछा था कभी
की तब जब तुम्हारे जीवन में
इतने लोग हैं
और वोह सब ऐसे हैं की जिनसे तुम प्यार करती हो
और वह तुमसे
तो फिर तुम इतनी अकेली क्यों हो?
कैसे हो सकती हो?
मैंने कहा था ऐसा इसलिए है
कि जबकि मैं उनके जीवन में ज़रूरी हूँ
सबसे ज़रूरी नहीं
इसको समझने में, इतना मुश्किल क्या है?
लेकिन अकेलापन सिर्फ यह नहीं होता
दोस्तों से अक्सर बातें होती हैं करने को
तब क्या करो जब बातें सब हो चुकी हों
और अभी नयी पैदा न हुई हों
या इतनी छोटी हों कि 'बातें' ही न हो वह
ख़ामोशी किससे बाटूँ?