Thursday, January 6, 2011

सच बोलिए खुद से, कहीं और कुछ नहीं रखा

सच बोलिए खुद से, कहीं और कुछ नहीं रखा
गर भागे ही बस जायेंगे
यकीन मानिये
थक जायेंगे

मुझे टूटा हुआ कहकर
खुद को छलावा देंगे यह कब तक
यह रास्ता ठीक नहीं है
यह मंजिल बहुत मुश्किल है...

कहाँ जाना चाहेंगे?
अधूरे क्या ही पाएंगे
रो लीजिये रुक कर
ज़रा सा संभल जायेंगे

नहीं इतने बुरे आँसूं
अंधेरा बस डराता है
आँखें खोल के बैठें
कुछ कुछ नज़र आता है

करने दीजिये खुद को खुद से सारी बातें वह
जो सुन के सांस चढ़ती है
जहाँ दिल बैठा जाता है
सुनाई देने लगता है
कुछ कुछ नज़र आता है
थकन फिर मिटने लगती है
लड़ाई असली दिखती है
वजह हो जाती है जीने की कुछ पक्की
कहीं कुछ भी छिपा नहीं
जो आईने में है सच है वह
मैं सच हूँ
और कभी भी यह
लड़ाई छोड़ी नहीं मैंने
मुझे अब हारने से
नजरो में दुनिया की
आपकी
डर नहीं लगता
मैं सच हूँ
और कभी भी यह
लड़ाई छोड़ी नहीं मैंने

सच बोलिए खुद से, कहीं और कुछ नहीं रखा
कहाँ ले जाएगा रास्ता
यह पता तो नहीं मुझे
यकीं यह है पर लेकिन
मैं सच हूँ, यह रास्ता सच है
जो कहता है सुन लीजिये
सिखाता है तो झुका के सर
मान जाईये, मत भागिए

सच बोलिए खुद से, कहीं और कुछ नहीं रखा
सच बोलिए खुद से, कहीं और कुछ नहीं रखा .....

लिखो कोई, गीत नया

लिखो कोई, गीत नया
फिर हो सुबह, और रौशनी
खुद को कहो, मैं हूँ यहाँ
मैं हूँ यहाँ तो, क्या है कमी?

कितने वादे, खो गए हैं
और फिर लव्जों का इंतज़ार
जाने कहाँ तक दूंदते जाएँ
आँखें, बेक़रार

खुद से कोई, वादा करो
तुमको नभाना आता तो है
कोई नहीं तो फिर क्या हुआ
मैं हूँ यहाँ तो, क्या है कमी?

भागती सी दुनिया में, सामना करते हुए
थी तो खड़ी और हूँ भी खड़ी
यह की नज़र आऊँ मैं किसी और को
ऐसी कोई बंदिश तो कभी भी नहीं ही थी

खुद से कहो, कोई तो है
जिसको पता है, ठीक है सब
खुद को कहो यह बारिश यूँ है,
फसलें खिलें मन उपजाऊ हो

यूँ रूठी रूठी तो न ही रहो
खुद से कई सारी बातें करो
खुद को कहो, मैं हूँ यहाँ
मैं हूँ यहाँ तो, क्या है कमी?

लिखो कोई, गीत नया
लिखो कोई, गीत नया

Monday, January 3, 2011

रात के एक बजे

रात के एक बजे जब यह पता हो की सुबह
६ बजे होना ज़रूरी है
क्यों ज़रूरी है यह लिखना की 'आसान तो कुछ भी नहीं'
आज हिम्मत नहीं है, कल आ जाएगी
कल आएगी और परसों निकल जाएगी
और अगले दिन कुछ और कहानी होगी
खुद को कौनसी तरफ की बातें सुनाऊँ?
पता तो है
इस ओर यूँ खेलते हैं और उस ओर यूँ खेलते हैं
इन सब खेलों के बाहर रह कर
जैसे खुद की बनायीं कोई कठपुतली हूँ
तमाशा और तमाशबीन
वह जो डूब गया वह भी
और जो खड़ा रह वह भी
गोल गोल घूम के शब्द थक जा रहें हैं
अभी बस ४ मिनट पहले कहा था
कुछ भी आसान नहीं, फिर क्या हुआ?

छोड़ दो न अब
जाने भी दो.

उसने लिखा.

उसने लिखा
अब प्यार करना इसीलिए मुश्किल है
की पूरी ज़िन्दगी की कहानी अब फिर से कोई कैसे बताएगा....
और फिर भी
कितने लोग हैं
जो बस येही अहसास जीना चाहते हैं
एक और मौका
की फिर सुनाएँ
एक बार फिर
जी पायें
की रोज़ रोज़ में जिंदा नहीं लगता

हाँ रोज़ रोज़ में जिंदा लगना तो अकसर भूल जाता है
मगर अब कहानिया
और प्यार
रहने दो
hot water bottle किसी दिन ठंडी और कभी मन मर्ज़ी गरम नहीं होती
भरोसे नहीं तोडती
और क्या चाहिए था?
एक गर्मास भरी रजाई बस?
है तो सही ....

उसने लिखा.

अनगिनत

कभी सवाल रुक भी तो जाते होंगे
अनगिनत अटके हुए अहसास किसी लहर के साथ धुल के कभी
बह जाते होंगे शायद

क्या किया करते हैं?
क्या किनारों पे खड़े होके कभी
लहरों का इंतज़ार करते हैं?
या डूबने की सोचे बिना कूद पड़ते हैं पानी में
कि तैरना वर्ना आएगा कैसे?
या फिर डूब कर फिर किनारों पर
या फिर डूब कर फिर - पानी में?
क्या? कब तक?
कहाँ गयी वह लहर
अब कब लौटेगी?
मैं कौन हूँ अब?
किसी किसी दिन सब समझ आता है
और कभी, कुछ भी नहीं
एक वह है जो मुस्कुरा के लहरों को यूँ देखती है
जैसे सारी सृष्टि की रचना समझ आती हो उसे
और एक वह है
जिसके सवाल ही खत्म नहीं होते
और इंतज़ार चला जाता है
चला जाता है...अंतहीन

अनगिनत अटके हुए अहसास किसी लहर के साथ धुल के कभी
बह जाते होंगे शायद....

Monday, November 22, 2010

The Bitch

There was a bitch in my neighbourhood
small, white with patches of black
or black with patches of white
or something like that.
Small and angry -
And she’d long been
for as long as I have seen…
small, and angry and perhaps angry at being small.
A year ago, she had puppies.
And I heard that people took them away -
A month or so back
she had puppies again.
My 2 year old niece
used to call them ‘goggies’
and though she was scared to touch them,
(their mother now, doubly protective and
resorting to biting if barking didn’t work -
and ‘we’ – passing our fears on to a 2 year old…)
She went to see them
12 times a day
everyday
day-after-day
‘Goggies’, she’d say.
A car ran over one pup the day before
and yesterday ‘they’ put the rest
in a gunny sack
and went and left them
somewhere.
The mother - bit a few residents after that.
Today, they hit her head with a stick
and put her in a gunny sack
and took her away too.
I do not know
what ‘away’ means.
And I am sure
I do not wish to tell my niece
the possibilities,
and I do not wish to tell her
fairytales either.
And I do not wish to tell myself
stories from ‘karma’ and ‘destiny’
or give myself explanations.
I cannot.
I am tired of explanations
for everything and then trying, struggling, to live on,
to live on –
I am sitting
and absorbing
the anger
of being.
It is what it is.

Friday, August 20, 2010

do ashes belong more than a pheonix does?

do ashes belong more than a pheonix does?
and if i were to turn to ash
at least i would be remembered...
significant, even if only in memory -
in memory you'd even depend on me i think...
...and be scared perhaps to lose
and hold on stronger, not for m - but your own self -
being ash - would be nice...

there was this path that we lost each other on
and have now lost the path
i wonder sometimes if we should have thrown pebbles
to trace ourselves back
to wherever we began
and then i wonder if you
will find another path
that twists and turns but returns
to me
and i tell myself
don't wait
don't wait
don't wait, don't wait, don't wait,

but if i found life again
will you fly with me?

and this question means nothing
for if i find life again
you would be flying with me
how else would i be alive?
how else - could i - be alive?

Wednesday, August 18, 2010

fire

There is this thing to fire
that it purifies
somehow...
for every time i have burnt
and come out alive
...or at least alive in bits
i have felt
something unnecessary
dissolve
something meaningless
find meaning
pain find lessons
joy find longevity
that can no longer be taken away
and that would forever now stay with me

there is this thing about fire.
may i never forget that i loved.
and may i love forever
even if i burn - forever.

there is this thing about fire.
it makes you brave
it cleanses the soul
do i strive to survive?
or to be purified?
merely survive? merely purified?
or more?
at the end...if there is one...
will i be a pheonix?
or ashes - merely?
at the end
if there is one...

Sunday, August 15, 2010

a drifting bird

I am still a drifting bird
no idea of fight or flight
i believe, i love and i hurt still
i feel pain just as i feel delight

one moment i suffer with suffering
at another i hold on to self
yet another i forget myself, to hold another
yet another i weep, for every pinch ever felt

i tell myself i believe
and in moments it is true
i do believe in goodness and life
perhaps not myself so much anymore

battered simply coz i chose to feel
what the world chooses to shut down
perhaps as i grow old my friend
i will have a permanent frown

but believe me i will still tell the world
give love a chance, believe
be open, talk, trust, don't be scared of hurt
make bridges, sculpt, write, weave...

open your arms, even if they feel tired
open your arms, even as you cry
open your arms, for love not pain
even if u r the last, try....

i believe in the truth, even when it hurts
i believe in love's power to heal
i can let go, coz i know how to love
yet i cant let go, i bleed

but as i said, i m a drifting bird
almost absent-minded in fight or flight
i believe, i love, somehow i do
i feel pain, i hope - to feel - delight!

Thursday, July 29, 2010

unrest

the only thing i really know of
is unrest
not pain or sadness, happiness or love or peace
but unrest...
it changes me and makes me new
...turns upside down and then i don't know
where was it that i began
and where will i reach and when?

and yet i m one of the few i know
who can really really rest
perhaps because i know unrest
and know him really well/and know her really well!

Wednesday, July 28, 2010

a day of songs

a day of songs
finding words for me,
where i don't...
Humming
with my heartbeat as
I belong.
To what who knows
to an idea or dream
to a person close
I lean...
And you
sing on.

Tuesday, May 18, 2010

बहुत ही लम्बी रात है

कोई सुबह होगी कहीं
रात की चादर के परे - कहीं दूर, बहुत दूर शायद
मेरी आँखों में पुरानी रोशिनी की याद से कुछ उजाला है
यूँ पता है मुझे उजाला दिखता कैसा था
बहुत ही लम्बी रात है
बहुत ही लम्बी रात है

यूँ धीरे धीरे कभी साँसे भी बंधने लगती हैं
यूँ लगता है की दिल भूल जाता है धड़कना
मैं जिंदा हूँ - जमी है ओस सी शीशे पे साँसे
बहुत ही लम्बी रात है
बहुत ही लम्बी रात है

सुनी था मैंने, कैसे सपने, सच भी हो जाते हैं
हर एक अहसास, हर एक आस, सपना बन गयी है
बे-जमीन ख्वाब बोने की क्या करते हो बातें?
बहुत ही लम्बी रात है
बहुत ही लम्बी रात है

न जाने क्या हुआ है आँखों को पड़ती नहीं है
अँधेरे की पड़े आदत अगर, शायद कुछ दिखे फिर
कोई सुबह होगी कहीं, रात की चादर के परे, कहीं दूर, बहुत दूर...
बहुत ही लम्बी रात है
बहुत ही लम्बी रात है

Sunday, May 16, 2010

आओ

तुम कौन हो
मेरी सुबह के पहले ख्याल
एक मुद्दत से ढूँढ रही हूँ तुम्हे
हवा से छु के अहसास होता था तुम्हारा कभी
चाहती हूँ उड़ कर हवा से
मेरे सामने इंसान बन, मेरी ही तरह - आओ
सपनों से थक गयी हूँ मेरी जान
अब तो सच हो जाओ..........

Saturday, May 1, 2010

Bird on a wire

If i spent an eternity,
sitting like a bird on a wire,
looking at the sky’s blue,
Will i know more, much more, than I do?

Will my heart fill with song,
will my life find meaning?
will I hear voices or will there be eternal peace?

How does the wind feel that high?
How does it feel to fly?
To fly and then to rest…
To fly and not run?

I look up and I keep looking up
at the bird and the sky
at the sky and the bird

And if I look long enough…
My breathing slows down

And I know that I know more…
Like the bird on the wire
looking at the sky’s blue,
I feel more, much more, than I do….

Friday, April 30, 2010

सृस्ष्टि का अक्ष

यह क्या है हाथ में तेरे
मुझे लगता है कायनात भी
यूंही गढ़ी गयी होगी

मिट्टी नहीं
दुनिया सारी की सारी
एक केंद्र बिंदु से घूमने लगती है
वह सब जो हिल गया था
एकाग्र हो जाता है
जैसे सृस्ष्टि को फिर से अपना
अक्ष मिल गया हो

मैं घंटो लगातार इन हाथों को देख सकती हूँ
मेरे भीतर का कुछ भी ठहर सा जाता है
मन की स्थिरता समाधान ढूँढने बंद कर देती है और
खुद समाधान बन जाती है
मैं घंटो लगातार इन हाथों को देख सकती हूँ
चाक की मिट्टी पर ठहरे हुए हाथ
तेरे हाथ
जो कायनात रच रहे हैं...

मेरे दोस्त तू बहुत कुछ है मेरे लिए
मगर मुझे तुझसे प्यार नहीं है

तेरे हाथों से लेकिन प्यार हो ही गया है |

Monday, April 19, 2010

थक गयी हूँ...........

ऐसा लगता है शब्द बंध गए हैं
मैं अब कुछ कह नहीं पाउंगी जैसे
मेरे चुप पड़ जाने से क्या कुछ कहोगे तुम
क्या यह अहसास भर होगा की चुप हूँ मैं?

मैं नहीं जानती की अब किसपर विश्वास है मुझे
और मैं दुनिया की नहीं कह रही
खुद की बात कर रही हूँ
मैं खुद से थक गयी हूँ
और खुद से थक के - तुमसे
कहीं दूर चली जाना चाहती हूँ
क्योंकि जाने अनजाने, मानते, न भी मानते हुए
उम्मीद तो तुमसे ही बंधी है न?

प्यार बस प्यार क्यों नहीं हो सकता?
सच्चाई की ज़मीन पे नापा जाये ज़रूरी क्यों है?
और यह सच्चाई होती क्या है?
आज भर की लडाई तो नहीं ही है
कितने जनम और लड़ना होगा?
मैं थक गयी हूँ...

यकीं मनो तो खफा हूँ तुमसे आज
और इसमें हक कुछ नहीं कर सकता
बस यह होगा की तुम्हे बताया नहीं जायेगा
पर कायनात को पता है
रात को पता है
किसी दिशा तुम्हे पता लग ही जायेगा

और अगर एक आज मैं विश्वास करना छोड़ दूं
कल तक कायनात ख़तम हो जाएगी
मैं आखिरी हूँ जिससे विश्वास था
और अब शायद नहीं होगा...

जाओ
कुछ मत कहो..
और मैं लिखना छोड़ देती हूँ
वैसे भी -

थक गयी हूँ...........

Thursday, April 15, 2010

Wrinkle Twinkle

Pictures of faces with wrinkles and smiles
Pictures of faces with wrinkles and frowns
Of old cities and wrinkled buildings
Majestic, and wise - profound!

Stories scattered like dust in a storm
Particles of love and sadness and hope
Meaning in moments and meaningless time
Balancing on the illusionary rope

Carved on stone and faces and life
Etched for ever on the soul of the world
Every word ever said will vibrate in space
And in 4000 years it will be heard

I resonate in silence and then I think
Am I too tiny in the 'larger than life'
Or am I one with all that there is?
And is all life not 'larger than life'?

And then I sing songs again
of love and love...

Pictures of faces with wrinkles and smiles
Pictures of faces with wrinkles and frowns
Of old cities and wrinkled buildings
Majestic, and wise - profound!

Thursday, April 8, 2010

A Relationship in my Head

I am living a relationship in my head
And I am scared how it will fair
when face to face with reality
If it is ever that is
face to face
with reality

And then I think if anyone anywhere
lives anything "outside" their head?
If the couple that fights lives 'reality'?
If the couple that loves - lives 'reality'?

What is real for me is in my head
I can touch it, feel it, smell it there
I can talk to it and it talks back to me sometimes

And if I try and walk away
from this relationship in my head
I feel lonely!

My dear Void
Talk back to me
from a voice 'outside'
acknowledge and validate
my existence
my love?

My dear Void
Talk back to me
Talk back to me
Talk back to me......

Sunday, April 4, 2010

ऐसे क्यों है हवा?

वह एक जगह जहाँ
शब्द घुल जाते हैं सब
छू के भी न कहा
कुछ भी तो न कहा
फिर क्यों ऐसे है हवा?
भरी भरी घुली घुली
वह एक जगह जहाँ...

जो मैं कह नहीं रही
उसके शब्द नहीं हैं
और कुछ भी नहीं है
क्यों कुछ भी नहीं है?
फिर है क्यों भरा भरा?
फिर क्यों ऐसे है हवा?
भरी भरी घुली घुली
वह एक जगह जहाँ...

तुम्हारी नज़रों में कुछ है जो
मैं पढ़ नहीं सकती
मेरी हथेलियों को अपने हाथो में थाम लो
सुनो, शब्दों को - जाने दो ...

ऐसे क्यों है हवा? ऐसे क्यों है हवा? ऐसे क्यों है हवा?

Wednesday, March 24, 2010

After-day-after-day-after-day

Am I leaving the world I know
Am I one with the unknown
Am I lost and if so?
Will I ever be found again?

What happened to that sparkle of light?
What happened to the good fight?
Why does life feel 'day-after-day-after-day'
after-day-after-day-after-day...

There is darkness for all the light
And yet if I tried to sleep
It wouldn't be dark enough somehow
There would be no respite...

Words fail me and all I feel
All I feel is as hollow as words
What will survival mean here?
Who will I become?

Am I leaving the world I know
Am I one with the unknown
Am I lost and if so?
Will I ever be found again?

Why does life feel 'day-after-day-after-day'
after-day-after-day-after-day...